शादीशुदा प्रेमी ने फांसी लगाई, दो दिन बाद उसी पेड़ पर प्रेमिका ने भी दे दी जान, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक शादीशुदा युवक ने खेत में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के दो दिन बाद जब उसकी प्रेमिका को उसकी मौत की जानकारी मिली तो उसने भी उसी पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजरक मामला की जांच शुरू कर दी है। जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम धाराशिव निवासी विष्णुकांत पुरी (40) और लीलाबाई सूर्यवंशी (27) के बीच पिछले करीब एक वर्ष से प्रेम संबंध थे। विष्णुकांत पहले से शादीशुदा था और चार बच्चों का पिता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच साथ रहने को लेकर अक्सर विवाद होता था।

शिकायत के बाद बदले हालात

20 जुलाई को लीलाबाई ने विष्णुकांत के खिलाफ पामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस जब युवक के घर पहुंची तो वह वहां नहीं मिला। इसके बाद वह लापता हो गया। पुलिस जांच के दौरान उसका शव गांव के पास खेत में एक पेड़ से लटका मिला। शव दो दिन पुराना होने के कारण काफी हद तक सड़-गल चुका था।

पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई को जब लीलाबाई को विष्णुकांत की मौत की जानकारी मिली, तो वह उसी खेत में पहुंची और उसी पेड़ की डाल पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

पामगढ़ थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के आत्महत्या की वस्तुस्थिति स्पष्ट होगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

जंगल में एक ही फंदे पर लटके मिले युवक और युवती की लाश, प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या की आशंका, युवती की नहीं हुई शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button