सातवीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत, मामला संदिग्ध, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) रायपुर :- राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक आवासीय बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से गिरकर एक युवती की मौत हो गई है। युवती का शव बिल्डिंग परिसर में मिला। हालांकि यह हादसा कैसा हुआ इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक पंडरी थाना के पाम रेसिडेंशियल बिल्डिंग की सातवीं मंजिल में 24 वर्षीय युवती काम करती थी। रोज की तरह आज भी युवती सुबह काम पर गई थी। आशंका जताई जा रही है युवती काम करते वक्त पैर फिसल गया होगा और वो सातवीं मंजिल से नीचे गिर गई। जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतिका का नाम भोली बघेल है।
इस मामले में पंडरी थाना प्रभारी दीपक पासवान ने बताया कि रेसिडेंशियल बिल्डिंग में एक युवती की मौत की खबर मिली है। हालांकि युवती की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल