शराब दुकान में ऑटो चालक की बेरहमी से हत्या, सीसीटीवी तोड़कर भागे आरोपी, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां शराब दुकान परिसर के पास एक ऑटो चालक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक का शव उसकी ही ऑटो के अंदर खून से लथपथ हालत में मिला। वारदात के बाद आरोपी शराब दुकान में तोड़फोड़ कर वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर मौके से फरार हो गए। मामला बिलासपुर जिले के तोरवा थाना क्षेत्र क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बबला साहू उर्फ शिवनंदन साहू (56) निवासी देवरीखुर्द के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे और भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य गीता साहू के पति थे।

शराब दुकान मे चाकू से हमला

जानकारी के अनुसार बबला साहू का शराब दुकान के सामने दो युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद दोनों युवकों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके गले और सीने पर गंभीर चोट आई। अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग वहां से भाग निकले।

सीट के पास मिला शव

घटना की सूचना मिलने पर तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची। शव ऑटो के पिछले सीट के पास मिला। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की।

शराब दुकान में तोड़फोड़, CCTV भी तोड़े

वारदात के बाद आरोपियों ने शराब दुकान परिसर में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। आरोपियों ने घटनास्थल पर लगे ब्ब्ज्ट कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस घटनास्थल के आसपास के लगे CCTV फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ और घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों को भी जुटा रही है।

बुजुर्ग पर चाकू से हमला

पुलिस की टीम बबला साहू की हत्या की जांच में जुटी हुई थी। इसी दौरान देवरीखुर्द के एनीकट के पास एक और चाकूबाजी की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि बूटापारा निवासी सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी कन्हैया लाल (65) पर बाइक सवार युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। उनके गले पर चाकू से वार किया गया, जिसके बाद गंभीर हालत में उन्हें सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोगों में चर्चा है कि बुजुर्ग पर हमला करने वाले आरोपी वही हो सकते हैं, जिन्होंने बबला साहू की हत्या की थी। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

एक के बाद एक सामने आई घटनाओं के बाद तोरवा क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

शराब पार्टी के दौरान विवाद: दोस्त की बेरहमी से हत्या, 12 फीट अंदर छिपाई लाश; 3 आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button