सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू सहित तीन गिरफ्तार, जांच में ये बातें आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। महिला की आत्महत्या के मामले की जांच के बाद पुलिस ने उसकी बहू समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामला कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणबन निवासी लक्ष्मी मानिकपुरी (40) का शव सोमवार को घर पर फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान घर की दीवार पर एक सुसाइड नोट मिला। इसमें मृतका ने अपनी बहू पूर्णिमा और उसके मायके पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आत्महत्या से पहले मृतका ने अपनी बहनों को एक वीडियो भेजा था। परिजनों के मुताबिक, पति की मौत के बाद मृतका ने दूसरी शादी की थी और परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि बहू और उसके मायके पक्ष की ओर से मृतका पर घर से बाहर निकलने का दबाव बनाया जा रहा था।

लगातार विवाद और कथित प्रताड़ना से परेशान होकर मृतका ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। परिजनों के मुताबिक, इससे पहले भी उसने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

सुसाइड नोट और वीडियो बना अहम साक्ष्य

पुलिस ने जांच के दौरान दीवार पर मिले सुसाइड नोट, मृतका द्वारा भेजे गए वीडियो और परिजनों के बयानों को साक्ष्य के तौर पर शामिल किया। इसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस ने पूर्णिमा महंत (24), निवासी लक्ष्मण तालाब, सुमेरन बाई (45) और मिलन दास (55), दोनों निवासी सोहागपुर, उरगा को गिरफ्तार किया। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में अन्य तथ्यों और साक्ष्यों की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

सास ने फांसी लगाकर दी जान, मौत से पहले बहू पर लगाए गंभीर आरोप, दीवार पर लिखा संदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button