दावड़ा इंटरनेशनल स्कूल में ‘मून चैप्टर-3’ का आयोजन, 16 देशों के प्रतिनिधि बने विद्यार्थी, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित
नोडल अधिकारी अंजुलता सारस्वत हुईं शामिल, विद्यार्थियों ने सुझाए दुनिया की जटिल समस्याओं के समाधान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज)नवापारा राजिम :– दावड़ा इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ स्कूल्स के तत्वावधान में बुधवार को दावड़ा इंटरनेशनल स्कूल, रायपुर में एक दिवसीय अंतरशालेय प्रतियोगिता ‘मून चैप्टर-3’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दावड़ा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की रायपुर, अभनपुर, पटेवा और राजिम शाखा के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम में चारों विद्यालयों के कुल 64 विद्यार्थियों ने विश्व के 16 अलग-अलग देशों के प्रतिनिधि के रूप में भाग लेते हुए अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार और महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दावड़ा ग्रुप ऑफ स्कूल्स एंड कॉलेज की चेयरपर्सन प्रगति दावड़ा मिरानी थीं, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नोडल अधिकारी अंजुलता सारस्वत उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था की प्राचार्य डॉली राय सिन्हा के स्वागत भाषण से हुई।

उन्होंने कहा कि ‘मून चैप्टर-3’ का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्व में घटित हो रही घटनाओं, संयुक्त राष्ट्र संघ के रुख और उसकी कार्यप्रणाली से परिचित कराना है। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करते हुए समस्याओं के समाधान के लिए बेहद प्रभावी ढंग से अपने विचार रखे।
उन्होंने इस आयोजन के लिए विद्यार्थियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने हेतु मानव रचना एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन प्रकाश दावड़ा और दावड़ा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की चेयरपर्सन प्रगति दावड़ा मिरानी के प्रति आभार व्यक्त किया।
छिपी प्रतिभा को निखारने का माध्यम

मुख्य अतिथि प्रगति दावड़ा मिरानी ने कहा कि ‘मून चैप्टर-3’ विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने का बेहतर माध्यम है। सभी विद्यार्थियों ने अपनी क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता और आत्मविश्वास विकसित होता है, जो उन्हें भविष्य में बेहतर लीडर बनने में मदद करेगा।
विशिष्ट अतिथि नोडल अधिकारी अंजुलता सारस्वत ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि दावड़ा स्कूल ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतरीन मंच प्रदान किया है। विद्यार्थियों ने विश्व के जटिल मुद्दों पर जिस तरह अपने विचार साझा किए, वह सराहनीय है। उन्होंने विद्यार्थियों को टीम वर्क के साथ काम करने की सलाह देते हुए पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बेस्ट डेलीगेट अवार्ड वीरप्रताप साहू, बेस्ट डिफेंडर डेलीगेट अवार्ड नम्रता साहू, आउटस्टैंडिंग डेलीगेट अवार्ड धैर्य ओझा तथा बेस्ट डिप्लोमेसी अवार्ड तन्मय पाण्डेय को प्रदान किया गया।
इसके अलावा विभिन्न समूहों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मौली रानी सिन्हा, तनिष्का वैष्णव, अपूर्व पटेल, विनायक प्रताप सिंह और एलीना सिन्हा को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में चेयरपर्सन की भूमिका निभाने वाले स्कूल के एलुमिनी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को संस्था की ओर से स्मृति चिह्न एवं उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया। आभार प्रदर्शन संस्था के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सौरभ सेन्ट्रा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य डॉली राय सिन्हा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सौरभ सेन्ट्रा, कार्यक्रम प्रभारी एम. संतोष, बिल्किस फातिमा, नेहा जयसिंघानी, मिली बारीक, कोमल चावला सहित समस्त शिक्षक एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











