शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग की कार्रवाई: MP की महंगी शराब सहित अवैध मदिरा बरामद, 03 अलग-अलग प्रकरण दर्ज

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले में  कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुष्क दिवस के दौरान अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग, जिला रायपुर द्वारा सघन अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 03 प्रकरण कायम किए तथा बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा जब्त की।

पहली कार्रवाई पाजी द पिंड ढाबा में की गई। यहां आरोपी ईशु पाल भसीन के आधिपत्य से होंडा WR-V कार में रखी विदेशी मदिरा बरामद की गई। इसमें विभिन्न ब्रांड की कुल 08 बोतल विदेशी मदिरा व्हिस्की जब्त की गई। बरामद मदिरा की कुल मात्रा 06 लीटर, कीमत 15,856 रुपये तथा वाहन की अनुमानित कीमत 6.50 लाख रुपये है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की गैर-जमानती धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

दूसरी कार्रवाई थाना खम्हारडीह अंतर्गत की गई, जहां आरोपी राजू मलिक के कब्जे से 21 पाव देशी मदिरा मसाला तथा 02 बोतल बीयर बरामद की गई। कुल 5.08 बल्क लीटर मदिरा की कीमत 2,580 रुपये आंकी गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की गैर-जमानती धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई।

मंदिर हसौद क्षेत्र में तीसरी कार्यवाही 

इसी क्रम में ग्राम सोनबेरी, थाना मंदिर हसौद क्षेत्र में आरोपी राहुल जांगड़े के आधिपत्य से 21 पाव रोमियो मसाला बरामद किया गया। कुल 3.78 बल्क लीटर मदिरा की कीमत 2,100 रुपये है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार शुष्क दिवस के दौरान अवैध मदिरा के परिवहन, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा सतत निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई उपायुक्त आबकारी प्रवीण वर्मा के मार्गदर्शन पर सहायक जिला आबकारी अधिकारियों अल्ताफ खान, आशीष सिंह एवं वैभव मित्तल तथा आबकारी उपनिरीक्षक विक्रम सिंह एवं राहुल सिंह द्वारा की गई।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा में शुष्क दिवस पर बेच रहा था शराब, पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कोचिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button