नयापारा में करैत सांप ने 10 साल के बच्चे को डसा, इलाज के दौरान मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नयापारा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बिस्तर में छिपे करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा खाना खाने के बाद सोने के लिए बिस्तर पर गया था, तभी सांप ने उसे डस लिया।गंभीर हालत में परिजन उसे सिम्स लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामला बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र का है।
खाना खाने के बाद सोने गया था गौरव
जानकारी के अनुसार ढेंका नयापारा निवासी चंद्रकुमार चंद्राकर का 10 वर्षीय बेटा गौरव चंद्राकर खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने बिस्तर पर गया था। इसी दौरान बिस्तर में छिपे करैत सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसते ही गौरव घबरा गया और रोते हुए अपनी मां को घटना की जानकारी दी। बच्चे को सांप के काटने की बात सामने आते ही परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन बिना देर किए उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।
सिम्स में इलाज के दौरान मौत
बच्चे की हालत गंभीर होने के कारण उसे सिम्स बिलासपुर में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार शुरू किया गया और डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की। हालांकि, हालत में सुधार नहीं हो सका और उपचार के दौरान गौरव की मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बारिश में बढ़ जाता है सांपों का खतरा
बारिश के दौरान सांप अक्सर सुरक्षित और सूखे स्थान की तलाश में घरों में प्रवेश कर जाते हैं। ऐसे में सोने से पहले बिस्तर, चादर, तकिया और आसपास के स्थानों की अच्छी तरह जांच करना जरूरी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
जमीन पर सोते समय सांप ने डसा, पिता-पुत्री समेत तीन की दर्दनाक मौत











