मानवता हुई शर्मसार: गटर की सफाई के दौरान मिला 2-3 दिन का नवजात, पुलिस जुटी जांच में

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मानवता को शर्मसार करने वाली घटना एक बार फिर सामने आई है। एक नवजात शिशु गटर के अंदर मिला है। नवजात की उम्र लगभग 2 से 3 दिन बताई जा रही है। गटर के अंदर नवजात मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। मामला भिलाई सेक्टर-2 भट्ठी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-2 में सड़क नंबर 11 और 12 के बीच गटर जाम होने के कारण पानी की निकासी प्रभावित हो रही थी। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत बीएसपी प्रबंधन से की थी। शिकायत के बाद गटर की सफाई का काम शुरू कराया गया। इसी दौरान दिल दहला देने वाला दृश्य सामने आया। सफाईकर्मियों की नजर गटर के अंदर पड़े नवजात पर पड़ी।

नवजात के मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस की मौजूदगी में नवजात को गटर से बाहर निकालने की कार्रवाई की गई। फिलहाल नवजात को किसने और किन परिस्थितियों में गटर के अंदर छोड़ा, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस जुटी जांच में

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास के क्षेत्र की जानकारी जुटा रही है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है। इसके अलावा पिछले कुछ दिनों के दौरान इलाके में हुई संदिग्ध गतिविधियों और लोगों की आवाजाही के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

फिलहाल भट्ठी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। नवजात को गटर में फेंकने या छोड़ने के पीछे कौन है और घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

पुलिस की मानवीय पहल: लावारिस अवस्था में मिला नवजात शिशु, डायल-112 टीम ने सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button