नवापारा ब्रेकिंग: चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा; आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा क्षेत्र में चाकू लेकर राहगीरों को डराने-धमकाने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को अभनपुर थाना पुलिस की टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम मानिकचौरी में एक व्यक्ति चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

घेराबंदी कर पकड़ा

पुलिस ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम नवदीप चंदेल पिता माखन चंदेल, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम मानिकचौरी, थाना अभनपुर बताया। पुलिस ने तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद किया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी नवदीप चंदेल पूर्व में भी थाना अभनपुर में आर्म्स एक्ट के एक मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। पुलिस ने बरामद चाकू को जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 311/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी नवदीप चंदेल को 20 सितंबर 2026 को गिरफ्तार करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा में चाकुओं के साथ घूम रहे 3 युवक गिरफ्तार, 3 धारदार हथियार बरामद, कई बदमाशों ने जमा किया हथियार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button