घर में सो रही 9 साल की मासूम को कोबरा ने डसा, छात्रा की दर्दनाक मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– 9 साल की बच्ची की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। बच्ची रात में अपने घर के अंदर बिस्तर पर सो रही थी। इसी दौरान घर में घुसे जहरीले सांप ने उसे डस लिया। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। मामला बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।
बिस्तर पर सो रही थी मासूम, सांप ने डसा
जानकारी के अनुसार, ग्राम कुकुर्दीकला निवासी सुधा साहू पिता लक्ष्मण प्रसाद साहू (साढ़े 9 वर्ष) रात में अपने घर के अंदर बिस्तर पर सो रही थी। इसी दौरान घर में घुसे जहरीले सांप ने उसे काट लिया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई।
अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
बच्ची की हालत बिगड़ती देख परिजन उसे तत्काल मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका परीक्षण किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सुधा साहू चौथी कक्षा में पढ़ती थी। घटना के बाद परिजनों ने सांप को भी पकड़ लिया था, जिसकी पहचान जहरीले कोबरा के रूप में की जा रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
स्नेक कैचर की सांप के डसने से मौत, रेस्क्यू के दौरान हुआ हादसा, लाइव वीडियो आया सामने, VIDEO











