नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी में शव तैरता देख ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष बताई जा रही है, हालांकि अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मामला सूरजपुर जिले के बसदेई चौकी क्षेत्र का है।
नदी में तैरते ग्रामीणों ने देखा शव
जानकारी के अनुसार, ग्राम शर्मा के पास नदी में एक अधेड़ व्यक्ति का शव बहकर आया था। शव को पानी में तैरता देख स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल बसदेई चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है।
पुलिस आसपास के गांवों में सूचना भेजकर और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान स्थापित करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान होने के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आ सकेंगी।
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि व्यक्ति का शव नदी में कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
नदी किनारे बोरी में मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हाथ-पैर धड़ से अलग, जांच में जुटी पुलिस











