नाचने की बात पर विवाद, युवक की धारदार हथियार से हत्या, आरोप फरार, जांच में जुटी पुलिस
(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजधानी रायपुर में देर रात एक बार फिर हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। बताया गया कि माता की प्रतिमा आने के बाद नाचने की बात को लेकर विवाद के बाद 18 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही मामले की जांच कर रही है। घटना न्यू राजेंद्र नगर थाना अंतर्गत के अमलीडीह इलाके का है।
जानकारी के अनुसार, मृतक गौरव सेन महात्मा गांधी नगर का निवासी था। शनिवार रात वह किसी काम से बाहर गया था। इसी दौरान अमलीडीह स्थित स्वर्ण जयंती चौक के पास उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल गौरव ने दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
सड़क पर युवक को गंभीर हालत में देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की असल वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











