झूले में फंसकर छात्र की मौत, प्रधानपाठक और सहायक शिक्षक निलंबित; जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

जांच रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई; स्कूल में बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शासकीय प्राथमिक शाला में रस्सी के झूले में गला फंसने से चौथी कक्षा के छात्र तरुण चौहान की मौत के मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद बी.एल. देवांगन ने 16 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी कर स्कूल के प्रधानपाठक रघुनाथ चौधरी और सहायक शिक्षक (एलबी) गुणितराम चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसना से प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।

पेड़ से बंधे झूले में खेलते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम पंचायत उड़ेला के आश्रित ग्राम मुड़ीडीह स्थित शासकीय प्राथमिक शाला परिसर में एक पेड़ से रस्सी बंधी हुई थी, जिसका इस्तेमाल बच्चे झूला झूलने और उल्टा लटककर खेलने के लिए करते थे। इसी दौरान चौथी कक्षा के छात्र तरुण चौहान का गला रस्सी में फंस गया। घटना शुक्रवार सुबह की बताई गई है।

बताया गया कि कुछ महिलाओं ने बच्चे को रस्सी में फंसा देखा और उसे नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर भंवरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आवश्यक कार्रवाई की। 

जांच रिपोर्ट के बाद दोनों शिक्षकों पर कार्रवाई

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसना से प्राप्त जांच प्रतिवेदन का उल्लेख किया गया है। इसके आधार पर शासकीय प्राथमिक शाला मुड़ीडीह के प्रधानपाठक रघुनाथ चौधरी और सहायक शिक्षक (एलबी) गुणितराम चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि के दौरान दोनों शिक्षकों का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बसना निर्धारित किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित शिक्षा अधिकारियों और जिला प्रशासन को भी भेजी गई है।

बच्चों की सुरक्षा और निगरानी पर सवाल

इस घटना के बाद स्कूल परिसर में बच्चों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर यह बात सामने आई थी कि बच्चे स्कूल खुलने से पहले ही परिसर में पहुंचकर खेलने लगते थे। ऐसे में स्कूल परिसर में मौजूद रस्सी के झूले और बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजामों पर सवाल खड़े हुए हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

स्कूल परिसर में रस्सी के झूले पर लटका मिला छात्र का शव, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल