नौ रूपों की आराधना, जसगीतों की गूंज और चुनरी यात्रा… शीतलापारा में दुर्गोत्सव की धूम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर गोबरा नवापारा के शीतलापारा में मां दुर्गा की भक्ति और आराधना का उल्लास चरम पर है। शीतलापारा नवयुवक दुर्गोत्सव समिति द्वारा आयोजित दुर्गोत्सव में धार्मिक अनुष्ठानों, भक्तिमय जसगीतों, आकर्षक झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर हो गया है। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की स्थापना के साथ श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा से माता रानी की आराधना कर रहे हैं। जय माता दी के जयकारों से शीतलापारा का वातावरण गुंजायमान है।

समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के समर्पण, परिश्रम एवं वार्डवासियों के सहयोग से इस वर्ष दुर्गोत्सव को भव्य स्वरूप दिया गया है। 10 अक्टूबर को शाम 6 बजे भव्य आगमन कार्यक्रम के साथ धार्मिक महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इसके बाद लगातार आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

जसगीतों और आकर्षक झांकियों ने बांधा समां

कार्यक्रमों की श्रृंखला में 13 अक्टूबर को जय मईया महामाई जगराता ग्रुप, आमाकोनी महासमुंद द्वारा भक्तिमय जस जगराता की प्रस्तुति दी गई। वहीं, 14 अक्टूबर को ग्राम दुलना के जय माता दी संगम सेवा नवयुवक मंडल जस झांकी परिवार ने आकर्षक जस झांकियों और धार्मिक प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बना दिया।

15 अक्टूबर को पंचमी के अवसर पर मां दुर्गा का विशेष श्रृंगार किया गया। इस दौरान सुर श्रृंगार मानस परिवार, नवापारा द्वारा जस सेवा प्रस्तुत की गई। माता रानी के मनमोहक श्रृंगार और भक्तिमय गीतों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

इसी क्रम में 16 अक्टूबर को मां दुर्गा चौक स्थित शीतला मंदिर से भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। यात्रा में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इसके बाद रात्रि में पारागांव नवापारा (राजिम) के जय शारदा बाना जस परिवार गीत समिति द्वारा जसगीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इन आयोजनों ने शीतलापारा में नवरात्रि की रौनक और धार्मिक उत्साह को और बढ़ा दिया।

आस्था के साथ सामाजिक एकता को बढ़ावा

शीतलापारा नवयुवक दुर्गोत्सव समिति का यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने का भी माध्यम बना हुआ है। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का कहना है कि वार्डवासियों के स्नेह, सहयोग और सामूहिक समर्पण से ही दुर्गोत्सव को भव्य स्वरूप मिल रहा है। प्रत्येक सदस्य सेवाभाव के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को धार्मिक आयोजनों में सहभागिता का बेहतर अवसर मिल सके।

समिति के सदस्यों और वार्डवासियों का मिल रहा सहयोग

दुर्गोत्सव को सफल बनाने में श्यामू शर्मा, राघव सोनकर, अरुण साहू, खुशवंत सिंह ठाकुर, रामनारायण यादव, गोविंद साहू, अजय पटेल, पूनम साहू, शुभम देशमुख, वीरेन्द्र साहू, लोकेश साहू, मुकेश पटेल, शिवम साहू, सुमित सोनी, अविनाश साहू, मुकेश निषाद, अनूप देवांगन और अनिल देवांगन सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसके साथ ही मातृशक्ति, वरिष्ठजनों, व्यापारियों और समस्त वार्डवासियों का भी सराहनीय सहयोग मिल रहा है।

मां दुर्गा के जयकारों, भक्तिमय जसगीतों और धार्मिक आयोजनों से शीतलापारा इन दिनों श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक सद्भाव की मिसाल बन गया है। समिति और वार्डवासियों के सामूहिक प्रयासों से दुर्गोत्सव का माहौल उत्साहपूर्ण बना हुआ है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

दसकुंड महोत्सव में बनी 100 किलो की विशाल अंगाकर रोटी, वन देवी को भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल