टांगी मारकर युवक की हत्या, दो दिन बाद आरोपी ने लगाई फांसी, टांगी जब्त

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक की टांगी मारकर हत्या कर दी। वारदात के दो दिन बाद आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए टांगी को जब्त कर ली है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मामला सूरजपुर जिले के ग्राम सोनपुर का है।

नाले में मिला था लापता युवक का शव

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सोनपुर बरपारा निवासी नाहर सिंह पिता जयलाल सिंह 10 अक्टूबर की रात से लापता था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 12 अक्टूबर को ग्रामीणों ने खेत के पास स्थित नाले में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुुंची। शव की पहचान नाहर सिंह के रूप में हुई। उसके सिर पर चोट के निशान मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देश पर मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई।

पेड़ पर लटका मिला आरोपी का शव

नाहर सिंह की हत्या की जांच चल ही रही थी कि 14 अक्टूबर को गांव के ही बालगोविन्द सिंह का शव उसके खेत के पास एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। इस घटनाक्रम के बाद पुलिस दोनों मामलों के बीच संभावित संबंध की जांच में जुट गई। पुलिस ने ग्रामीणों और दोनों परिवारों के सदस्यों से पूछताछ की। जांच के दौरान 17 अक्टूबर को परिजनों के बयानों से पुलिस को अहम जानकारी मिली, जिसके आधार पर नाहर सिंह की हत्या के मामले में बालगोविन्द की भूमिका सामने आई।

नाहर सिंह से परेशान होने की बात आई सामने

पुलिस के अनुसार, बालगोविन्द के परिजनों ने बताया कि नाहर सिंह उसे लगातार परेशान करता था। इसी बात को लेकर बालगोविन्द नाराज रहता था और कई बार नाहर सिंह को मारने की बात कह चुका था। परिजनों के मुताबिक, 10 अक्टूबर की रात नाहर सिंह और बालगोविन्द घर के पास बैठकर बातचीत कर रहे थे। कुछ देर बाद नाहर सिंह वहां से चला गया। इसके बाद बालगोविन्द घर से टांगी लेकर निकला और करीब एक घंटे बाद वापस लौटा। उसके व्यवहार में बदलाव दिखाई देने लगा था।

पत्नी के सामने हत्या की बात स्वीकारा

बताया जा रहा है कि 12 अक्टूबर को जब नाहर सिंह का शव मिला, तब बालगोविन्द भी घटनास्थल पर पहुंचा था। वहां पुलिस बल को देखकर वह घबरा गया और घर लौट आया। आरोप है कि घर पहुंचकर उसने अपनी पत्नी से कहा कि उसने नाहर सिंह को मार दिया है और अब परिवार को कोई परेशान नहीं करेगा। इसके बाद वह इलाज कराने जाने की बात कहकर घर से निकल गया। दो दिन बाद, 14 अक्टूबर को उसका शव खेत के पास पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला।

पुलिस ने टांगी की जब्त

पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों के बयान तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सामने आया कि बालगोविन्द सिंह ने टांगी से नाहर सिंह के सिर पर वार कर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई टांगी भी जब्त कर ली है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

प्रधानपाठक ने की युवक की हत्या, पत्नी से अवैध संबंध के शक में बेटे के साथ मिलकर गला घोंटा, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल