नवापारा में कल 6 घंटे बिजली बंद, विद्युत विभाग ने जारी किया अलर्ट; जानिए कौन-कौन से इलाके होंगे प्रभावित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा शहर समेत क्षेत्र के गांव में 6 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। दीपावली से पहले बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए विद्युत विभाग द्वारा रखरखाव कार्य किया जा रहा है। बताया गया कि गुरुवार 22 अक्टूबर को नवापारा शहर के शीतलापारा फीडर से जुड़े विभिन्न इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक करीब 6 घंटे बिजली बंद रखी जाएगी। इससे शहर के कई प्रमुख संस्थानों, कॉलोनियों और रिहायशी क्षेत्रों के उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली बंद
विद्युत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 11 केवी शीतलापारा फीडर में दीपावली पूर्व आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके चलते संबंधित फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा को देखते हुए आवश्यक तैयारी पहले से कर लेने की अपील की है। साथ ही परिस्थितियों के अनुसार निर्धारित समय में बदलाव भी किया जा सकता है।
इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई
बताया गया कि बिजली बंद रहने से एफसीआई क्षेत्र, संस्कार होटल, थाना क्षेत्र, पुलिस कॉलोनी, तहसील कार्यालय, गर्ल्स स्कूल एवं कॉलेज, फूलचंद कॉलेज, बीएसएनएल कार्यालय, कबीर मंदिर, माहेर हॉस्पिटल कुर्रा, पारख पेट्रोल पंप से डीसीबी बैंक तक का क्षेत्र प्रभावित रहेगा।
इसके अलावा रायपुर रोड, गुलाब गार्डन के सामने वाली गली, शीतलापारा, रावण भाठा, डबरीपारा में सुरेंद्र सोनी के घर तक, आदर्श कॉलोनी, गणेश राइस मिल क्षेत्र, तर्री, शांति नगर, विद्या नगर कॉलोनी, तर्री पेट्रोल पंप, पंचायत भवन के पीछे और तर्री बस्ती सहित संबंधित क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











