छुरा ब्रेकिंग: दशहरा की रात से लापता था युवक, तीसरे दिन जंगल से घिरे तालाब में मिला शव, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

रिश्तेदारों के यहां तलाश रहे परिजनों की उम्मीद टूटी, जंगल से घिरे तालाब में मिला 45 वर्षीय जोहन जगत का शव

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज)किशन सिन्हा :– छुरा इलाके में विजयादशमी के पर्व पर जहां लोग उत्साह और उमंग के साथ जश्न मना रहे थे, वहीं बोईरभाड़ी गांव के एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मंगलवार रात से लापता 45 वर्षीय युवक का शव गुरुवार सुबह जंगल से घिरे तालाब में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जिस परिवार को युवक के सकुशल लौटने की उम्मीद थी, उसे शव मिलने की खबर ने झकझोर कर रख दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान बोईरभाड़ी निवासी जोहन जगत (45 वर्ष), पिता रामजी जगत के रूप में हुई है। जोहन जगत को मंगलवार रात विजयादशमी के अवसर पर आयोजित रात्रिकालीन कार्यक्रम में आखिरी बार देखा गया था। इसके बाद से वह लापता थे। उनके घर नहीं लौटने पर परिजन अपने स्तर पर उनकी तलाश में जुटे थे। रिश्तेदारों के यहां भी संपर्क कर उनके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही थी।

तालाब में तैरता दिखा शव, ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

इस बीच गुरुवार सुबह जंगल से घिरे तालाब में एक शव तैरता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया, जिसके बाद मृतक की पहचान जोहन जगत के रूप में हुई।

घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार, युवक को विजयादशमी की रात कार्यक्रम में देखा गया था। इसके बाद वह जंगल से घिरे तालाब तक कैसे पहुंचे और किन परिस्थितियों में उनकी मौत हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। परिजन जहां उनके सकुशल लौटने की उम्मीद में तलाश कर रहे थे, वहीं शव मिलने की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

पुलिस ने घटनास्थल पर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी भिजवाया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत तालाब में डूबने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

गांव में पसरा मातम

विजयादशमी के पर्व के बीच लापता हुए युवक की तीसरे दिन मौत की खबर सामने आने से गांव में शोक का माहौल है। परिवार के लोग जिस उम्मीद के साथ उनकी तलाश कर रहे थे, वह गुरुवार सुबह शव मिलने के साथ ही टूट गई। अब सभी की निगाहें पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिनसे घटना की परिस्थितियों का खुलासा होने की उम्मीद है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

छुरा ब्रेकिंग: शारीरिक संबंध से इनकार पर महिला की हत्या, बीयर बोतल से सिर पर किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल