सुरक्षित गरियाबंद की दिशा में पुलिस की पहल, जन चौपाल में साइबर अपराध से लेकर CCTV तक पर चर्चा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए गरियाबंद पुलिस ने जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों और व्यापारियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान साइबर अपराध, धोखाधड़ी, उठाईगिरी और घरेलू हिंसा जैसे मामलों को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही गांवों, प्रमुख चौक-चौराहों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए ग्रामीणों और व्यापारी संघों को प्रेरित किया गया।

पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों तथा स्थानीय व्यापारियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। पुलिस अधिकारियों ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन देते हुए लोगों से अपराधों की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

सीसीटीवी की उपयोगिता पर विशेष जोर

जन चौपाल में सीसीटीवी कैमरों की उपयोगिता पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुकानों, बाजारों, प्रमुख चौक-चौराहों और रिहायशी इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगने से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिलती है। किसी घटना के बाद आरोपियों की पहचान करने और जांच में भी सीसीटीवी फुटेज उपयोगी साबित होते हैं। इसी को देखते हुए व्यापारी संघों और ग्रामीणों से अपने आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की गई।

पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने जिलेवासियों से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जन सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। ग्रामीणों और व्यापारियों के सहयोग से अपराधों की रोकथाम को और प्रभावी बनाया जा सकता है।

गरियाबंद पुलिस की इस पहल का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना, ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा का माहौल बनाना और आम लोगों को अपराधों के प्रति जागरूक करना है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद पुलिस लाइन में विजयादशमी पर हुआ शस्त्र पूजन, एसपी वेदव्रत सिरमौर सहित पुलिस अधिकारी हुए शामिल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल