ब्रेकिंग: लगातार बारिश से बांधों में बढ़ा जलभराव, सिकासार-गंगरेल समेत अन्य बांधों से छोड़ा जा रहा पानी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज)धमतरी/गरियाबंद :– जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच बांधों में जलभराव की स्थिति पर प्रशासन और जल संसाधन विभाग लगातार नजर बनाए हुए हैं। 24 सितंबर 2026 की शाम 7 बजे की स्थिति के अनुसार गंगरेल जलाशय समेत अन्य बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं गरियाबंद जिले के सिकासार बांध से भी पानी रिलीज किया जा रहा है।
गंगरेल में 4 गेट खुले, 5575 क्यूसेक डिस्चार्ज
गंगरेल बांध का जलस्तर RL 1328.50 फीट (405.05 मीटर) दर्ज किया गया है। बांध में कुल 167.37 MCM पानी का स्टोरेज है, जो कुल क्षमता का 84.18 प्रतिशत है। वर्तमान में गंगरेल बांध के 4 गेट खुले हैं। इनमें 3 गेट 3-3 फीट और 1 गेट 2 फीट तक खोला गया है।
बांध से स्पिल गेट के जरिए 4950 क्यूसेक तथा पावर प्लांट के माध्यम से 625 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस तरह कुल डिस्चार्ज 5575 क्यूसेक दर्ज किया गया है, जबकि बांध में कुल पानी की आवक 5280 क्यूसेक है।
सिकासार बांध से भी पानी रिलीज

पैरी नदी पर स्थित सिकासार बांध में भी पानी की आवक लगातार होने से पानी छोड़ा जा रहा। अधीक्षण अभियंता जल संसाधन संभाग गरियाबंद एस के बर्मन ने बताया कि 24 सितंबर 2026 को शाम 7 बजे प्राप्त अद्यतन जानकारी के अनुसार बांध का जलस्तर 1328.50 फीट दर्ज किया गया। बांध में वर्तमान में 167.37 मिलियन घन मीटर पानी का भंडारण है, जो कुल जलभराव क्षमता का 84.18 प्रतिशत है।
सिकासार बांध के जलग्रहण क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते बांध में 5,280 क्यूसेक पानी की आवक दर्ज की गई है। पानी की आवक और बांध के जलस्तर को ध्यान में रखते हुए गेटों के माध्यम से जल निकासी का प्रबंधन किया जा रहा है।
पिछले 24 घंटे में सिकासार क्षेत्र में 25.6 मिलीमीटर तथा मैनपुर क्षेत्र में 31.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। बारिश एवं जलग्रहण क्षेत्र से आने वाले पानी के कारण बांध में जल आवक बनी हुई है।
धमतरी जिले के प्रमुख जलाशयों की स्थिति
उपलब्ध जानकारी के अनुसार गंगरेल जलाशय में जलभराव 97.28 प्रतिशत, मुरुमसिल्ली जलाशय 99.10 प्रतिशत, दूधावा जलाशय 96.64 प्रतिशत और सोंढूर जलाशय 85.27 प्रतिशत दर्ज किया गया है। इन जलाशयों से भी निर्धारित मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है।
पिछले 24 घंटे में सिकासार क्षेत्र में 25.6 मिमी तथा मैनपुर क्षेत्र में 31.8 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। बारिश के चलते जलाशयों में पानी की आवक बनी हुई है।
प्रशासन ने जारी की सावधानी की अपील
बांधों से पानी छोड़े जाने के मद्देनजर महानदी और अन्य नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने नदी-नालों के पास जाने और आवश्यक न होने पर नदी पार करने से बचने की अपील की है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











