गरियाबंद कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें, 53 आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश

पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाएं - कलेक्टर रणबीर शर्मा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के शहरी, ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। उन्होंने प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आज की जनदर्शन में कुल 53 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से कुछ प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्धारित समय-सीमा के भीतर करने के निर्देश दिए।

नागरिकों ने दिए आवेदन

जनदर्शन में ग्राम कुरूसकेरा के योगेश्वर साहू ने पेंशन की राशि दिलाने के लिए आवेदन सौपा। इस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारी को पात्रता अनुसार उन्हें पेंशन की राशि दिलाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार रजनकट्टा के शिवनंदन ने ऋण पुस्तिका में नाम सुधार कराने, ग्राम अतरमरा के रामधीन केंवट ने जमीन का पट्टा प्रदान कराने तथा मोहन लाल सिन्हा ने नए राशन कार्ड बनवाने, ग्राम कुटेना के आनंदराम ने पशुशेड निर्माण के लिए आर्थिक सहायता तथा पीएम आवास योजना के तहत आवास प्रदान कराने, ग्राम गोनबोरा की हेमीन बाई ने धान बेचने के लिए ऋण पुस्तिका बनवाने, ग्राम लफेंदी के पीएम आवास सूची में नाम जोड़वाने के लिए आवेदन सौंपा।

इस पर कलेक्टर श्री शर्मा ने अधिकारियों को बुलाकार नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर ऋषा ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

लोक कला दलों को वाद्ययंत्र हेतु मिलेगा सहायक अनुदान, 25 सितंबर तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button