मुक्तिधाम का अभाव: बारिश ने बुझाई चिता की आग, घंटों की मशक्कत के बाद त्रिपाल और पैरा के सहारे पूरा हुआ अंतिम संस्कार

बुनियादी सुविधा की कमी ने फिर खड़े किए सवाल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) राजिम :– गांव में किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर परिजनों को पहले ही गहरे दुख से गुजरना पड़ता है, लेकिन जब अंतिम संस्कार जैसी संवेदनशील प्रक्रिया के दौरान भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव परेशानी बढ़ा दे, तो यह व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकासखंड के रजकट्ठी गांव में मुक्तिधाम नहीं होने के कारण ग्रामीणों को ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा। चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव के बीच हुई बारिश ने अंतिम संस्कार के दौरान चिता की आग बुझा दी। इसके बाद ग्रामीणों ने त्रिपाल से चिता को ढंककर और पैरा डालकर किसी तरह अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की।

बारिश के कारण बुझ गई चिता की आग

जानकारी के अनुसार, रजकट्ठी गांव निवासी 48 वर्षीय भारत लाल साहू का निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार की तैयारी की गई, लेकिन इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते चिता की आग बुझ गई, जिससे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न हुई। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों ने त्रिपाल से चिता को ढंकने और पैरा डालकर आग को दोबारा सुलगाने का प्रयास किया। घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई।

मुक्तिधाम नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी

ग्रामीणों ने कहा कि हमारे रजकट्ठी गांव में मुक्तिधाम की सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के दौरान मौसम की मार झेलनी पड़ती है। विशेषकर बारिश के दिनों में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। मुक्तिधाम जैसी बुनियादी सुविधा के अभाव में ग्रामीणों को प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है।

कब मिलेगी ग्रामीणों को राहत?

इस घटना ने गांव में मुक्तिधाम की आवश्यकता को एक बार फिर सामने ला दिया है। मुक्तिधाम होने से ग्रामीणों को बारिश और अन्य प्रतिकूल मौसम के दौरान अंतिम संस्कार करने में होने वाली परेशानियों से राहत मिल सकती है। अब सवाल यह है कि ग्रामीणों की इस मूलभूत जरूरत पर जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और प्रशासन कब ध्यान देंगे तथा गांव में मुक्तिधाम की सुविधा कब उपलब्ध कराई जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

पांच साल से तैयार आलीशान भवन, फिर भी जर्जर शेड में रह रहे बच्चे! देखरेख के अभाव में खंडहर में तब्दील हो रहा करोड़ों का भवन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल