गरियाबंद लाइवलीहुड कॉलेज में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण, इन पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रशिक्षण

कंप्यूटर और वाहन सेवा , पहले आवेदन करने वालों को प्राथमिकता

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी, गरियाबंद में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत युवक-युवतियों को लगभग तीन माह का निःशुल्क गैर-आवासीय कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें 15 से 45 वर्ष के अभ्यर्थी कंप्यूटर हेल्पडेस्क और फोर व्हीलर सर्विस असिस्टेंट पाठ्यक्रम में आवेदन कर सकते हैं।

वहीं, नव्या प्रोजेक्ट के तहत 16 से 25 वर्ष की युवतियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, राशन कार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र तथा जाति एवं निवास प्रमाणपत्र की छायाप्रति के साथ लाइवलीहुड कॉलेज, टोनही नाला के आगे, देवभोग रोड, गरियाबंद में जल्द आवेदन करें। पहले आवेदन करने वाले हितग्राहियों को प्राथमिकता दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी, गरियाबंद में संपर्क किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

खेल-खेल में कचरा प्रबंधन सीख रहे बच्चे, राजिम में इको क्लब ने अपनाया अनूठा तरीका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल