धमतरी ब्रेकिंग – तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई : एक की मौत, दो घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि कार सवार दो अन्य लोग घायल हुए हैं। तीनों ट्रेक्टर शो रूम में काम करते थे, जो नगरी कुछ काम से गए थे। वहां से लौटते समय यह हादसा हुआ है। मामला केरेगांव थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार गुरूवार की रात शैलेंद्र गोस्वामी 25 वर्ष निवासी ग्राम तरसींवा, विजय पटेल 35 वर्ष निवासी जालमपुर वार्ड धमतरी एवं गोपी त्रिपाठी 35 वर्ष निवासी रायपुर तीनों कार में सवार होकर नगरी से धमतरी लौट रहे थे। कार को शैलेंद्र पुरी गोस्वामी चला रहा था। कार की रफ्तार अधिक होने के कारण धमतरी-नगरी रोड में ग्राम कुम्हडा के कुम्हड़ाइन देवी मंदिर के पास के अंधे मोड़ में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में शैलेंद्र पुरी गोस्वामी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही केरेगांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। 108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल धमतरी भेजा। दो घायलों को हल्की चोटें आई है। उल्लेखनीय है कि कुम्हड़ाइन देवी मंदिर के पास अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है। इसका कारण सड़क के दोनों ओर अंजान मोड़ होना है। वाहन चालक अपने वाहन की गति कम नहीं करते अमूल के पास पहुंचने पर हड़बड़ा आ जाते हैं, जिसके कारण कभी वाहन पेड़ से टकरा जाती है तो कभी मंदिर में घुस जाती है।

 

‘Leo’ 1st-look poster released

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल