आरंग ब्रेकिंग: कुएं में गिरकर एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत, शोक में डूबा गांव

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक ही परिवार के तीन बच्चों की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मरने वाले बच्चों में दो सगे भाई-बहन और एक उनका चचेरा भाई शामिल हैं। हादसा आरंग के चरौदा गांव में हुआ है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार चरोदा गांव में रविवार को जितेंद्र का बेटा अपने भाई-बहन के साथ अमरूद के पेड़ पर चढ़ा। तीनों बच्चे अमरूद तोड़कर खाना चाहते थे। घर में ही अमरूद का पेड़ और कुआं है। पेड़ पर चढ़े बच्चों की वजह से पेड़ की डंगाल चरमरा गईं और बच्चे अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरे। इधर बहुत देर तक बच्चों को जब घर वाले नहीं देखे, तो उन्हें चिंता होने लगी। परिजन बच्चों को आस पास ढूंढने में लग गए। तभी कुएं में लगी जाली टूटी नजर आई, ये बच्चों के गिरने से टूट गई थी। परिवार के लोगों ने झांक कर देखा तो तीनों मासूमों की लाशें दिखी।
मरने वालों में सोमनाथ के बेटे केशर साहू (8 वर्ष), उल्लास साहू (5 वर्ष) है, जबकि सोमनाथ के भाई जितेंद्र का बेटा पेयस साहू (04 वर्ष) भी कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आरंग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना की बाद घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं गांव में भी घटना के बाद मातम पसर गया है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल