शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, दो साल तक करता रहा शारीरिक शोषण, शिकायत के बाद गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवती को शादी का प्रलोभन देकर दो साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। अब उसने शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी करम चंद्र प्रधान (29) विश्रामपुरी कोंडागांव का रहने वाला है, जो वर्तमान में कांकेर में रह रहा था। पीड़िता ने बताया कि उसकी मुलाकात आरोपी से 2022 में हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। आरोपी ने पीड़िता से शादी का वादा किया। इसके बाद उसने पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। दो साल तक लगातार उसका शोषण करने के बाद अब आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया है।

जेल भेजा गया आरोपी

आरोपी करम चंद्र प्रधान

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 69, 296, 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने विशेष टीम बनाकर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

प्रेमिका को छोड़ दूसरे से शादी, मामला दर्ज

दुष्कर्म का दूसरा मामला सरसीवां क्षेत्र का है। जहां एक युवती ने अपने प्रेमी पर कई वर्षों तक प्रेम प्रसंग के दौरान दुष्कर्म करने और शादी का वादा करने के बाद में दूसरी युवती से शादी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। सरसीवां पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।

पीड़िता ने बताया है कि चकरदा निवासी युवक नीतीश रत्नेश से उसकी दोस्ती हुई। दोनों में प्यार हो गया। नीतीश ने पहले प्यार का इजहार किया और फिर शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। फिर नवंबर 2024 में नीतीश ने कहा कि उसके घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं हैं, इसलिए दोनों को भागकर शादी करनी होगी। युवती घर से चली गई, लेकिन नीतीश नहीं पहुंचा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज जांच में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

प्रेम जाल में फंसाकर नाबालिग से रेप: खेत और खंडहर मकान में किया दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी, गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button