किराए के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट, दूसरे राज्यों से आती थी युवतियां, 2 युवतियां समेत 3 युवक पकड़े गए

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पुलिस ने किराए के मकान में संचालित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की दबिश के दौरान मौके से मध्यप्रदेश की दो युवतियों समेत तीन युवकों को पकड़ा गया है, जबकि कुछ लोग पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मामला धमतरी जिले में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

अवैध गतिविधियों की मिली थी जानकारी

जानकारी के अनुसार नंदा हॉस्पिटल गली के पास स्थित एक किराए के मकान में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां होने की शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस से की जा रही थी। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मकान में लगातार बाहरी लोगों की आवाजाही हो रही थी, जिससे उन्हें अवैध गतिविधियों का संदेह था। शिकायत मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निगरानी शुरू कर दी।

पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध मकान पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके से दो युवतियों और तीन युवकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में पता चला कि पकड़ी गई दोनों युवतियां मध्यप्रदेश के बैतूल क्षेत्र की रहने वाली हैं, जबकि तीनों युवक धमतरी जिले के ही निवासी हैं। पकड़े गए आरोपियों में सुशील गिलहरे (38 वर्ष) निवासी साल्हेवार पारा धमतरी, खुमान साहू (40 वर्ष) निवासी कर्मा चौक धमतरी और लोचन देवांगन (32 वर्ष) निवासी रामपुर वार्ड धमतरी शामिल हैं।

फरार आरोपी की तलाश जारी

कार्रवाई के दौरान कुछ लोग पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही कॉलोनी के कई लोग सिटी कोतवाली थाना पहुंच गए और इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

किराये के मकान में सेक्स रैकेट, मोबाइल स्टेटस पर डालते थे रेट, बाहर से आती थी लड़कियां, पति-पत्नी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button