नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, पीड़िता बरामद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रायपुर के मोतीनगर क्षेत्र छिपा हुआ था। मामला बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित परिजनों ने 29 जनवरी 2026 को नाबालिग बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि ग्राम कमोदा निवासी राकेश मरावी (21 वर्ष) ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहलाया-फुसलाया और जबरदस्ती अपने साथ भगा ले गया। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि आरोपी को पीड़िता के नाबालिग होने की पूरी जानकारी थी, इसके बावजूद उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई और साइबर सेल की मदद ली गई। सीडीआर विश्लेषण और टावर लोकेशन के आधार पर आरोपी की लोकेशन रायपुर में ट्रेस की गई। इसके बाद तखतपुर पुलिस टीम ने 19 मार्च को रायपुर पहुंचकर पीड़िता को सकुशल बरामद किया और आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपी के बीएनएस की धारा 137(2), 87, 64 एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया है। 20 मार्च को आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

छुरा में नाबालिग से दुष्कर्म: राजनीतिक पहुंच और कई विभागों में पहचान होने की बात कहकर जान से मारने की धमकी दी, नेता गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button