अभनपुर ब्रेकिंग : तेज रफ्तार बाइक बोलेरो से टकराई, 2 घायल, एक की हालत गंभीर, वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :-अभनपुर क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है जहां तेज रफ्तार बाइक सड़क हादसे का शिकार हो गई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार अनियंत्रित होकर बोलेरो वाहन से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए, जिसमें चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना अभनपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे अभनपुर-राजिम मार्ग में जिवोदया चौक, कर्रा बाघिन मंदिर के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी बोलेरो वाहन से टकरा गई। हादसा इनता जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं बाइक चला रहे युवक के सिर एवं अन्य हिस्से में गंभीर चोट लगी है। बाइक में सवार एक अधेड़ को हल्की चोट आई है। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद दोनों घायलों को बोलेरो से अभनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले कर गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रायपुर रेफर कर दिया गया है। घटना में बाइक चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाइक सवार उपरवारा के रहने वाले बताए जा रहे। हालांकि उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FzPuwVGamn3JPUWBsjsyuH

यह खबर भी जरुर पढ़े

जन्मदिन मनाकर लौट रहा युवक सड़क हादसे का शिकार, ब्रिज से गिर कर दो की मौत, जानिए क्या है मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल