नगरीय निकाय में एल्डरमैन की नियुक्तियां समाप्त, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य शासन ने एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) की नियुक्ति समाप्त कर दिया है। इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने आदेश जारी किया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के एक हजार से अधिक एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) की नियुक्ति हुई है।
बताया गया कि नगर पालिका निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में कांग्रेस सरकार ने पार्टी के नेताओं को एल्डरमैन नियुक्त किया था। करीब दो साल पहले यह नियुक्तियां हुई थी। अब इन नियुक्तियों को खत्म कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार भाजपा सरकार जल्द ही नए सिरे से ये नियुक्तियां करेगी।
आपको बता दें कि इसी महीने राज्य सरकार ने निगम, आयोग व मंडल में की गई नियुक्तियां समाप्त कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं। सरकार ने पुरानी नियुक्तियां समाप्त की है और इसकी सूचना समस्त विभाग और सचिवों को पत्र के माध्यम से दे दी गई।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ
सम्बंधित खबरें भी पढ़े
Breaking : निगम, मंडल, आयोग की नियुक्तियां रद्द, मंत्रालय ने जारी किया आदेश, पढ़िए पूरी खबर