कॉलेज छात्रा ने शादी से किया इंनकार, असिस्टेंट प्रोफेसर ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा ….

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक निजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें किसी लड़की का जिक्र है, जो उसी कालेज में छात्रा है। मृतक उससे पसंद करता था, लेकिन लड़की का किसी और लड़के से अफेयर था। मामला भिलाई के वैशाली नगर थाना का है।

जानकारी के अनुसार रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज में मनीष शर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर पदस्थ था। मनीष कॉलेज की ही एक छात्रा को पसंद करता था और शादी करना चाहता था। बताया जा रहा है कि मनीष ने छात्रा को शादी के लिए प्रस्ताव भी दिया था। लेकिन कुछ दिन पहले, मनीष को पता चला कि उस छात्रा का किसी और लड़के से अफेयर है। मनीष ने छात्रा को समझाया था कि वो सब छोड़ दे और उससे शादी कर ले। इसके बाद भी छात्रा ने शादी करने से इनकार कर दिया।

रात में नहीं खाया खाना

परिवार के लोगों ने बताया कि शनिवार को मनीष जब घर पहुंचा तो काफी गुमसुम सा था। उसने रात में खाना भी नहीं खाया और अपने कमरे में चला गया। मनीष रात 2 बजे तक सोया नहीं था। वो अक्सर देर रात तक पढ़ाई करने के लिए जगते रहता था, तो परिजनों ने सोचा कि वो पढ़ाई कर रहा है। सुबह जब उसके चाचा मॉर्निंग वॉक के लिए गए, तो भी मनीष के कमरे की लाइट जल रही थी। उन्होंने उसे आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई रिप्लाई नहीं आया।

जब वे मॉर्निंग वॉक से लौटे तो फिर से मनीष को आवाज लगाई। फिर भी मनीष ने कोई रिप्लाई नहीं दिया, तो वे कमरे में पहुंचे। उन्होंने देखा कि मनीष ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। इसके बाद उन्होंने परिवार के बाकी लोगों को जगाया और पुलिस को सूचना दी।

घटना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। मनीष के कमरे से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया, जिसमें छात्रा का जिक्र किया था। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस छात्रा से भी पूछताछ करेगी। पुलिस मनीष के कॉल डिटेल्स भी खंगाल रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/K3AMYy3Qr6y8Zw044nyFjW

यह खबर भी जरूर पढ़े

12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी – मैं जा रही हूं….

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film