फिंगेश्वर ब्रेकिंग : तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे बोर्ड से टकराई, देखिए वीडियो…

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) फिंगेश्वर :- तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बोर्ड से टकरा गई। इस हादसे में दो युवक बुरी तरह से गंभीर हो गएहै। हादसा बुधवार रात 9 से 9.30 बजे की बताई जा रही है। घटना फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर में दो युवक पल्सर बाइक में कहीं जा रहे थे। इनकी बाइक की स्पीड काफी तेज थी। ये फिंगेश्वर के आम बगीचा के पास पहुंचे ही थे कि सड़क किनारे लगे बोर्ड से टकरा गए। बाइक की स्पीड अधिक होने के कारण नियंत्रण नहीं कर पाए।दोनों बाइक से 20 फिट उछलकर खेत में जा गिरे। इस घटना में दोनों युवक बुरी तरह से गंभीर हो गए हैं। दोनों को उपचार हेतु स्थानीय सामुदायिक केन्द्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है। दोनों युवक फिंगेश्वर के रहने वाले हैं, फिलहाल इनका नाम पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन