डिवाइडर से टकराई कार, भाजपा नेता की पत्नी समेत दो महिलाओं की मौत, एक घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे में एक युवक घायल हुआ है। दरअसल, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना कोंडागांव जिले की है।
जानकारी के अनुसार, कोंडागांव जिले में एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बताया जा रहा है कि कार सवार रायपुर से कोंडागांव लौट रहे थे। वे जुगानी कैंप के पास पहुँचे ही थे कि कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सीधे डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र ठाकुर की पत्नी राजेश्वरी ठाकुर और नगर निगम कर्मचारी शर्मिला सरकार की मौके पर ही मौत हो गई। जैनेंद्र ठाकुर का बेटा हादसे में घायल हो गया।
घटना के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस घटना की जाँच कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/GziCN5iIb0T1AZ6tu0NrWR
यह खबर भी जरुर पढ़े
स्कूटी सवार कुत्ते से टकराया, अनियंत्रित होकर नाले में गिरा, युवक की मौत, सीसीटीवी फुटेज आया सामने