छुरा ब्रेकिंग: तेंदुए ने किया महिला पर हमला, गंभीर हालत में अस्तपाल में भर्ती, वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले के छुरा क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची हुई है। पूरा मामला छुरा क्षेत्र के ग्राम सरायपाली का है।
जानकारी के अनुसार सरायपाली की रहने वाली तुलसी बाई गोंड़ आज सुबह करीब 5.30 बजे अपने खेत जा रही थी। इस दौरान अचानक तेंदुआ आ पहुंचा। तेंदुए को देख महिला घबरा गई। महिला कुछ समझ पाती इससे पहले ही तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीणों ने तेंदुए को खदेड़ा और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गरियाबंद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
घटना की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। सूचना पर छुरा रेंजर धीरेन्द्र साहू वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। रेंजर ने स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर घायल महिला का हाल-चाल जाना। वहीं वन विभाग की ओर से 3 हजार रुपए सहायता राशि प्रदान किया गया है। रेंजर ने बताया कि घायल महिला की स्थिति अभी सामान्य है। वन विभाग की टीम तेंदुए पर नजर रखे हुई है। वहीं क्षेत्र के ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की हिदायत दी जा रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/JX915fd2qkkF6jzTiG0R0W
यह खबर भी जरुर पढ़े