कांग्रेस के इन उम्मीदवारों का टिकट लगभग तय! संभावित प्रत्याशियों का देखे नाम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) रायपुरः- छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत जारी है। सभी राजनैतिक दल अपने प्रत्याशियों की चयन को लेकर पूरी जोर शोर से लगे हुए हैं। भाजपा 17 अगस्त को अपने 21 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा पहले की कर चुकी है। वहीं कांग्रेस का मंथन अभी भी जारी है, कांग्रेस की पहली सूची का इंतजार है, लेकिन इस बीच कुछ ऐसी चर्चाएं जारी है जिससे लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ती जा रही है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस पार्टी के कुछ नाम ऐसे हैं जिन्हे लगभग तय माना जा रहा है। वहीं पहली बार चुनकर आए कुछ विधायकों के संभावित नाम भी सिंगल नाम के बतौर शामिल है।
बता दें कि इस तरह लगभग 30 सीटों पर कांग्रेस का सिंगल नाम तय हो गया है। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ सभी मंत्रियों का सिंगल नाम है। सूची में विधानसभा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के नाम भी सिंगल हैं। कई वरिष्ठ विधायकों के भी सिंगल नाम तय हैं। 8 सितंबर को स्क्रीनिंग कमेटी नामों पर फैसला करेगी। वहीं मंत्री रविंद्र चौबे ने भी कहा था कि करीब आधी सीटों पर सिंगल नाम लगभग तय हो चुका है, फाइनल मुहर लगना बाकी है। इसी हफ्ते प्रत्याशियों की पहली सूची जारी हो जाएगी। इसी आधार पर कुछ विधानसभा में संभावित प्रत्याशियों की लिस्ट सामने आई है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है न ही किसी प्रकार से घोषणा हुई है।
Breaking : कांग्रेस में पहली सूची को लेकर बड़ी खबर, मंत्री चौबे ने कही ये बात