पुतला दहन के दौरान कांग्रेस नेता आए आग की चपेट में : पुतले के साथ जलने लगे नेता जी, फिर….

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित बयान के विरोध में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आग की चपेट में आ गए। आनन फानन में उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल कांग्रेस नेता खतरे से बाहर हैं। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पूरा मामला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले का है।

दरअसल, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और महाराष्ट्र शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित बयान देने के विरोध में प्रदेश में जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रवनीत सिंह बिट्टू का पुतला दहन कार्यक्रम रखा गया था। इसी के तहत गुरुवार को पेण्ड्रा में भी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का पुतला फूंका। पुलिस प्रशासन की ओर से कांग्रेस नेताओं को पुतला फूंकने से रोकने की कोशिश की जा रही थी।

इस दौरान पुतला दहन कर रहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव भी आग की चपेट में आ गए। हालांकि पुलिस और आसपास मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सतर्कता से समय रहते आग को बुझाने में सफल हो गए, लेकिन कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम वासुदेव झुलस गए। आनन-फानन में उत्तम को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार किया जा रहा है।

Video

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JX915fd2qkkF6jzTiG0R0W

यह खबर भी जरुर पढ़े

दर्दनाक हादसा : आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की जलकर मौत, ये वजह आई सामने, वीडियो

Related Articles

Back to top button