राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आगाज, विभिन्न प्रतियोगिताओं के दायरा बैंड से सजेगी आज की शाम
(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद की पुण्यस्थली रही है। स्वामी विवेकानंद जी ने किशोरावस्था के अपने दो बरस यहां डे भवन में व्यतीत किये। जब कोई हवाई मार्ग से रायपुर आता है तो उसे विमानतल का नाम स्वामी विवेकानंद के नाम पर देखकर महसूस हो जाता है कि इस शहर का संबंध स्वामी विवेकानंद से रहा होगा। वहां से शहर के सबसे सुरम्य स्थल विवेकानंद सरोवर तक हर जगह स्वामी विवेकानंद के प्रति इस शहर का आदर नजर आता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती ‘‘राष्ट्रीय युवा दिवस‘‘ के अवसर पर साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य युवा महोत्सव के शुभारंभ समारोह को सम्बोधित करते हुए यह बात कही।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में स्वामी विवेकानंद जी की बड़ी भूमिका है। उन्होंने 1893 में शिकागो के विश्व धर्म सम्मेलन में जो ऐतिहासिक वक्तव्य दिया, उससे पूरी दुनिया भारतीय चिंतन के आगे नतमस्तक हो गई। स्वामी जी ने अपने संबोधन की शुरूआत अमेरिकन भाइयों एवं बहनों से की। यह वसुधैव कुटुम्बकं के भारतीय दर्शन के अनुरूप था। उस समय अमेरिकन अखबारों ने लिखा था कि स्वामी जी को सुनकर हमें भारत की सनातन परंपरा के गहरे मूल्यों के बारे में पता चला जिनके बारे में हम सोच भी नहीं सकते थे।
खेल संचालनालय परिसर में आयोजित
तीन दिवसीय युवा महोत्सव कार्यक्रम आज 13 जनवरी को खेल संचालनालय परिसर में किया जाएगा। इस महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। खेल परिसर में सांस्कृतिक लोकनृत्य सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक, फ्रीस्टाइल ओपन मंच लोकनृत्य सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किये गए। इसी तरह पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक लोकगीत सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, फ्रीस्टाइल लोकनृत्य दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक, कहानी लेखन और कविता पाठ सुबह 9 बजे से प्रारंभ होने के साथ-साथ कृषि उत्पाद और टेक्सटाइल प्रदर्शनी सुबह 9 बजे से प्रारंभ हुई।
युवा महोत्सव में मुख्य मंच का कार्यक्रम शाम 5 बजे से शाम 6:30 बजे तक, आगमन बैंड का कार्यक्रम रात 6:30 बजे से रात 8:30 बजे तक और दायरा बैंड रात 8:30 बजे से रात 10:30 बजे तक होगा।
इस महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने वाले कलाकारों और दर्शकों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। युवा महोत्सव का उद्देश्य युवाओं के अंदर छुपी प्रतिभाओं को कला और संस्कृति के माध्यम से प्रोत्साहित करना है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6
यह खबर भी जरुर पढ़े
महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही थी शिक्षिका, विभाग ने दर्ज कराई FIR, पति पर भी हुई कार्रवाई