राजिम ब्रेकिंग : चिलचिलाती धूप में धरने पर बैठे सैकड़ों ग्रामीण, इन मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजिम क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। राजिम क्षेत्र के ग्राम तर्रा के सैकड़ों ग्रामीणों चिलचिलाती में धरना-प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि गांव से डेढ़ किलोमीटर की पक्की सड़क बनाया जाए।
जानकारी के अनुसार ग्राम तर्रा के लगभग 800 ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह 10 बजे से नेशनल हाईवे 130 सी को जाम कर दिया। गांव की महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने कोपरा मोड़ के आगे विरोध-प्रदर्शन किया। 3 घंटे तक कड़ी धूप में ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे से तर्रा गांव तक पहुंचने वाली सड़क को पक्की करने की मांग करते रहे।
ग्रामीणों ने बताया कि इस कच्ची सड़क पर बारिश के दिनों में आवाजाही मुश्किल हो जाती है। खेत से घरों तक फसल को ले जाते समय वाहन आए दिन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। पिछले 50 सालों से इस सड़क को पक्की किए जाने की मांग हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार मांग के बावजूद न विधायक सुनते हैं और न ही अफसर ध्यान देते हैं।
आश्वासन के बाद टला प्रदर्शन
3 घंटे प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन की ओर से ग्रामीणों के पास अपर कलेक्टर अविनाश भोई पहुंचे। उनके साथ राजस्व और PWD के अधिकारी भी मौजूद थे। जिस रास्ते पर पक्की सड़क की मांग की गई है, उस रास्ते का अफसरों ने मुआयना भी किया। इसके बाद ग्रामीणों को सड़क बनाने का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन खत्म किया।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल