संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला युवक का शव, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक युवक की लाश संदिग्ध परिस्थिति में खेत में मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक का शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया जा रहा है कि युवक शाम को खेत में मेढ़ बांधने गया था। फिर वापस नहीं लौटा। फिलहाल पुलिस मामले की जाचं कर रही है। मामला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत उसाढ निवासी राजेश सिंह कौशलेश (32) शुक्रवार की शाम 4 बजे खेत में मेढ़ बांधने की बात कह कर घर निकला था, लेकिन युवक घर नहीं लौटा। रात होने के बाद घर नहीं लौटने पर घर वालों ने राजेश की खोजबीन की। लेकिन वह कही नही मिला। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह गांव के एक व्यक्ति खेतों की ओर गया था। उसने राजेश को खेत में गिरा हुआ देखा, तो इसकी जानकारी परिजनों को दी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घर वालों ने जाकर देखा तो राजेश मृत हालत में पड़ा हुआ था। उसके नाक मुंह से झाग निकल रहा था। मामले की सूचना परिजनों ने मरवाही पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FzPuwVGamn3JPUWBsjsyuH

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग : खेत में मिला अज्ञात युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन