कमरे में मिली मां-बेटी की लाश : पति ने कही ये बात, जांच में जुटी पुलिस, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- बंद कमरे में मां और बेटी की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों का शव फांसी के फंदे पर लटकते हुए मिला है। आशंका जताई जा रही है कि पहले मासूम बच्ची को फंदे पर लटकाया होगा, फिर महिला ने आत्महत्या की होगी। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला बिलासपुर के कोटा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम अमने निवासी मृतका गीता यादव अपनी दो साल की बेटी कविता के साथ घर पर अकेली थी। उसका पति दिनेश यादव कार बुकिंग का काम करता है। बताया जा रहा है कि संयुक्त परिवार में गीता के ससुर, सास, जेठ, देवर सभी साथ रहते हैं। महिला की सास व जेठानी रिश्तेदारी में बाहर गए हुए हैं। शुक्रवार को पति दिनेश सुबह से बुकिंग पर मध्यप्रदेश के अमरकंटक गया था। वहीं, जेठ भी खेत में काम करने गया था और देवर किसी काम से खैरझिटी गांव गया था।
गाय बांधने वाले कमरे में दी जान
महिला का ससुर दूध बेचने कोटा गया था। घर में महिला अपनी दो साल की बेटी कविता के साथ थी। दोपहर को उसका ससुर आया और अपने कमरे में जाकर सो गया। तब बहू और पोती पर उसका ध्यान नहीं गया। बाद में जेठ आया तो उसकी नजर महिला के कमरे की ओर गई। बहू का कमरा खुला था, पर अंदर कोई नहीं था। उसने इधर-उधर देखा पर मां बेटी का पता नहीं चला। फिर उसने पिता को जाकर बताया। दोनों ने पता लगाया, तब मालूम हुआ कि गाय-भैंस बांधने का कमरा भीतर से बंद था। उन्होंने अंदर झांककर देखा तो गीता व मासूम बच्ची कविता का शव अलग-अलग फांसी के फंदे पर लटक रहा था।
गांव के लोगों की जुटी भीड़, पुलिस भी पहुंची
इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी गांव पहुंच गई। पुलिस ने दिनेश और महिला के मायके वालों को फोन पर खबर दी। रात में पति के साथ ही मायके वाले भी गांव पहुंच गए थे। शनिवार की सुबह शव को परिजनों की मौजूदगी में उतारा गया।
पति ने कहा- सब कुछ ठीक था
पुलिस ने महिला के पति दिनेश से पूछताछ की तो बताया कि वह सुबह जब गाड़ी लेकर गया तो सब कुछ ठीक था। गीता ने उसे नाश्ता देकर भेजा था। पुलिस का कहना है कि अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। मायकेवालों से पूछताछ के बाद भी घटना के कारणों का पता चल सकेगा।

चरित्र शंका : बेटे ने की मां की हत्या, आए दिन होता था इस बात को लेकर विवाद, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन