फंदे पर लटकते मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस, ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- रायपुर में एक महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। घटना के वक्त महिला घर पर अकेली थी। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। घटना गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार गुढ़ियारी थाना अंतर्गत छोटा अशोकनगर में मृतका वंदना त्रिपाठी अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती थी। उसका पति दिलीप त्रिपाठी प्राइवेट जॉब करता था। वह सुबह काम के लिए निकल गया था। जिसके बाद महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। इसकी सूचना मकान मालिक ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि सात साल पहले दोनों की शादी हुई थी। मृतका का तीन साल का बेटा भी है। फिलहाल मौत के कारण का पता नहीं चल सका है। वहीं कमरे से किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन