इंसानियत हुई शर्मसार: पहले प्रेमी ने किया दुष्कर्म फिर दोस्तों से करवाया गैंगरेप, 3 नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहां एक प्रेमी पहले अपनी प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बनाए फिर उसे अपने दोस्तों से गैंगरेप करवा दिया। मामले में पुलिस ने तीन नाबालिक समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युवती केरल में काम करती थी, जिसे प्रेमी ने धोखे से बुलाकर इस घटना को अंजाम दिया। मामला जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार दुलदुला थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात्रि एक 20 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें पीड़िता ने बताया कि वह मार्च 2022 से केरल में काम करने चली गई थी। 25 मई शनिवार को केरल से वापस आई और बड़ी मम्मी के घर पहुंची। युवती को उसके प्रेमी ने मिलने बुलाया, तो वह लोरो दोफा अपने प्रेमी रसल कुजूर से मिलने गई। पीड़िता ने बताया कि 26 मई की रात दोनों ने सहमति से शारीरिक संबंध बनाए। सुबह युवक रसल वहां से चला गया।

प्रेमिका को फोन कर बुलाया और सौंप दिया दोस्तों को

वह दिनभर मोबाइल पर रसेल से बात करती रही। रात करीब 8 बजे प्रेमी ने उसे गांव के डेम के पास बुलाया। प्रेमी रसल ने युवती को लाने के लिए निशुल तिर्की और 2 अन्य नाबालिग दोस्तों को भेजा। तीनों लड़के के साथ युवती डेम के पास पहुंची। जहां रसल कुजूर पहले से मौजूद था। उसके साथ एक 17 वर्षीय नाबालिग भी मौजूद था। यहां निशुल और 3 नाबालिगों ने रसल को भगा दिया। इसके बाद चारों ने युवती को डेम से थोड़ा दूर खेत के पास ले गए और मारपीट करते हुए बारी-बारी से सभी ने दुष्कर्म किया। इस दौरान एक नाबालिग ने इस घटना का वीडियो भी बनाने लगा। दुष्कर्म करने के बाद सभी युवती छोड़कर वहां से फरार हो गया।

प्रेमी के दोस्तों ने बारी-बारी किया दुष्कर्म

घटना के बाद युवती रोते हुए अकले जा रही थी। तभी निशुल तिर्की और एक नाबालिग आया और दोनों ने फिर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। युवती जब चिल्लाने लगी, तो उसका प्रेमी रसेल कुजूर और उसका दोस्त रितेश कुजूर आया। उसने भी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद निशुल तिर्की और रितेश कुजूर वहां से चले गए। लेकिन नाबालिग लड़के ने युवती को घर छोड़ने की बात कहते हुए थोड़ी दूर ले जाकर फिर दुष्कर्म किया और युवती को छोड़कर वहां से भाग निकाले।

पुलिस ने सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार

घटना के बाद युवती जैसे-तैसे अपने एक सहेली के घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। युवती ने अपने प्रेमी रसेल कुजूर को फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। युवती ने बताया कि, उसके प्रेमी रसेल कुजूर के कहने पर योजना के तहत् उसके साथ उसके साथियों ने दुष्कर्म किया है। जिसके बाद युवती थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता के शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 376, 376(डी), 323, 120(बी) के तहत केस दर्ज कर आरोपी प्रेमी सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें तीन नाबालिग है। पुलिस ने 3 आरोपी को जेल और 3 नाबालिग को बाल संप्रेषण गृह भेजा दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/IGMrNM4SYAd1XifDTalsHA

यह खबर भी जरूर पढ़े

प्रेमिका का गर्भपात कराने झोलाछाप डॉक्टर के पास पहुंचा प्रेमी, इलाज के दौरान युवती की मौत, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल