नवापारा : पुलिस कालोनी और ब्राम्हण पारा में दीप यज्ञ सम्पन्न, थाना प्रभारी मुख्य यजमान के रूप में हुए सम्मिलित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज़)  :- गायत्री परिवार नवापारा के ऊर्जावान कार्यकताओं द्वारा पुलिस कालोनी और ब्राम्हण पारा में दीप यज्ञ का कार्यक्रम संपन्न किया गया । इस दीप यज्ञ में पुलिस कालोनी और ब्राम्हण पारा की नारी शक्तियां सम्मिलित हुई । पुलिस कालोनी के दीप यज्ञ में नव दंपत्ति के रूप में पुलिस थाना प्रभारी टीआई अवध राम साहू मुख्य यजमान के रूप में सम्मिलित हुए ।

दीप यज्ञ प्रारंभ करने से पहले गायत्री मंत्र से वेद माता देव माता गायत्री का आह्वान किया गया । तत्पश्चात गुरू वंदना, सरस्वती वंदना के साथ 33 कोटि देवी-देवताओं का अहवान कर दीप यज्ञ का शुभारंभ किया गया। नारी शक्तियों को बताया कि नियमित रूप से गायत्री मंत्र की साधना करते रहने से हमारा मन शांत रहता है।  हमारे घर का वातावरण एवं आस पास के व्यक्तियों में नए विचार उत्पन्न होते है। कालोनी के नारी शक्तियों को देव महिला मंडल एवं सोमनाथ महिला मंडल के नारी शक्तियों द्वारा 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए तन, मन और धन से सहयोग प्रदान करने के प्रेरित किया गया। 

थाना प्रभारी ने किया धन्यवाद ज्ञापित

सभी माताओं के बीच विभिन्न संस्कारो के बारे में विस्तृत सुझाव रखा गया। जिससे उसके बच्चे संस्कारवान बने और स्वयं को एक श्रेष्ठ युग पुरूष के रूप देख सके। ऐसा विचार सभी कालोनी के उपस्थित माताओं को बताया गया। सभी नारी शक्तियों को गुरूदेव की लिखी पुस्तक साथ गायत्री माता का चित्र, गायत्री चालीसा और गायत्री मंत्र लेखन कापी प्रदान की गई।

उक्त कार्यक्रम में थाना प्रभारी एवं थाना के कर्मियों को तिलक लगाकर श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। अंतिम उध्दबोधन में थाना प्रभारी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए माह जनवरी 2025 में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में भरपूर सहयोग प्रदान करने की बात कही ।

हमसे जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/K3AMYy3Qr6y8Zw044nyFjW

यह खबर भी जरूर पढ़े

नारी सशक्तिकरण कार्यशाला : नारी यदि चाहेगी तो घर, परिवार व राष्ट्र की दिशा व दशा मोड़ दे

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन