नवापारा ब्रेकिंग: महानदी पुल से महिला ने लगाई छलांग, पुलिस मौके पर पहुंची

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा में एक महिला ने महानदी पुल से छलांग लगा दी। घटना के बाद हड़कंप मच गया। पुल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घटना नवापारा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, नवापारा और राजिम को जोड़ने वाले महानदी पुल से आज सुबह एक बुजुर्ग महिला ने छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। हालांकि महिला की जान बच गई। महिला पुल के एक पिलर के बीच बैठकर सुरक्षित बाहर निकलने का इंतजार कर रही थी। घटना के बाद पुल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नवापारा की पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पूछताछ के स्थिति होगी स्पष्ट
पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद महिला को राजिम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। महिला की पहचान कुमारी बाई सतनामी के रूप में हुई है। वह सुंदरनगर घोंट की रहने वाली है। पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचना दे दी है। महिला ने कूद कर आत्महत्या की कोशिश क्यों की, इसका पता नहीं चल पाया है। महिला से पूछताछ के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर गई। पुलिस ने महिला को पानी से बाहर निकाला और राजिम अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। महिला की पहचान होने के बाद उसके परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया है। महिला का बयान लिया जाएगा, जिसके बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह खबर अपडेट किया जा रहा है बने रहिए छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज के साथ
ViDEO
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/GziCN5iIb0T1AZ6tu0NrWR
यह खबर भी जरुर पढ़े
राजिम ब्रेकिंगः तेज रफ्तार कार ने तीन गाड़ियों को मारी टक्कर, राजिम पुल पर हुआ हादसा, ट्रैफिक जाम