हाई टेंशन तार की चपेट में आने से किसान व दो भैंस की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- ग्राम नवागांव में खेत पर गिरे हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक किसान और दो भैंस की मौत हो गई है। घटना के बाद ग्रामीणों में जमकर आक्रोश देखा जा रहा है। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना कवर्धा कि दशरंगपुर चौकी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार किसान प्रकाश सिन्हा अपने दो भैंस को चराने के लिए गया था। तभी वह खेत में टूटकर गिरे हाई टेंसन तार की चपेट में आ गया। जिसमें किसान और दोनों भैंस की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इधर घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से किसान और दो भैंस की जान चली गई है। घटना के बाद परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन