खेत में काम करते समय दर्दनाक हादसा, आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई है। किसान अपना खेत देखने गया था। तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। तभी बिजली गिरी और किसान उसकी चपेट में आ गया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना जांजगीर चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार महुदा निवासी राजेंद्र साहू (45 वर्ष) सोमवार को अपने खेत की देखरेख करने के लिए घर से निकला था। किसान अपने खेत में कुछ काम कर रहा था। तभी अचानक मौसम में बदलाव आया और तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। राजेंद्र ने छतरी के नीचे शरण ली, लेकिन दुर्भाग्य से उस पर बिजली गिर गई। खेत में काम कर रहे अन्य किसानों ने उसे अचेत पड़ा देखा। किसानों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी।

राजेंद्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में चार बेटियां और एक बेटा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GziCN5iIb0T1AZ6tu0NrWR

यह खबर भी जरुर पढ़े

सो रहे दम्पति पर आकाशीय बिजली गिरी, पति की मौत, पत्नी घायल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

www.cgprayagnews.com

Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film