किसान की हत्या, खेत में संदिग्ध हालत में मिला शव; आरोपी गिरफ्तार, इस बात को लेकर रखता था रंजिश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– सिंचाई के पानी को लेकर हुए विवाद में एक किसान की धारदार हथियार से सिर और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी शव को उसी के खेत में फेंककर फरार हो गया। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना दुर्ग जिले के रानीतराई थाना क्षेत्र का है।

शनिवार को मिली थी लाश

जानकारी के अनुसार रानीतराई थाना क्षेत्र के ग्राम केसरा (केंवरा) में शनिवार शाम किसान अमरसिंह साहू (50) की लाश उसके ही खेत में संदिग्ध हालात में मिली। ग्रामीणों ने खेत में शव देखकर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, घेराबंदी कर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने साक्ष्य जुटाए। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। शुरुआती जांच में सिर पर गंभीर चोटें और गर्दन पर गहरे घाव मिले।

पानी बना मौत की वजह

जांच के दौरान ग्रामीणों से पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संदेह के घेरे में आए किसान मोहन लाल सिन्हा (48) को हिरासत में लिया गया। कड़ी पूछताछ में उसने हत्या स्वीकार कर ली। पुलिस के मुताबिक, अमरसिंह ने खेत में धान बोई थी और ट्यूबवेल लंबे समय तक चलने से पानी पास के खेत में चला जाता था। आरोपी मोहन लाल ने सरसों की फसल लगाई थी। सिंचाई के पानी को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से तनातनी थी।

21 फरवरी को विवाद बढ़ा और गुस्से में मोहन लाल ने धारदार हथियार से हमला कर अमरसिंह की हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को उसी के खेत में फेंककर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरुर पढ़े

चौथिया कार्यक्रम के दौरान विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्या, 4 घायल, दो नाबालिग समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button