छुरा की मेडिकल ऑफिसर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पहले भी कर चुकी थी खुदकुशी की कोशिश, इस बात से थी परेशान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला छुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ थी। शव उसके पति ने फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार एक महिला डॉक्टर ने शनिवार शाम 5 बजे दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। महिला का नाम सीमा अलोने (38) बताया जा रहा है। वह छुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मेडिकल ऑफिसर के कार्य पर पदस्थ थी। सीमा का पति भरतभूषण आर्या भी डॉक्टर है। दोनों साथ में रहते थे। वहीं सामने ही किराये के मकान में डॉ. सीमा के माता-पिता रहते हैं।

बताया जा रहा है कि सीमा पहले भी खुदकुशी की कोशिश कर चुकी थी। घटना के समय डॉ. भारत क्लीनिक में थे, मां ईवनिंग वॉक पर और पिता सब्जी खरीदने गए थे।

दुपट्टे से महिला डॉक्टर ने लगाई फांसी

डॉ. सीमा की मां जब घर लौटी तो बेटी को फंदे पर लटकते देखा। इसके बाद उन्होंने फोन कर दामाद को सूचना दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पत्नी को नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन थोड़ी देर में ही वहां सीमा ने दम तोड़ दिया।

पहले भी कर चुकी थी खुदकुशी की कोशिश

डॉ. सीमा के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि, कुछ साल पहले सीमा की एक सहेली ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से वह परेशान रहती थी। पति ने बताया कि सीमा पहले भी 3-4 बार खुदकुशी की कोशिश कर चुकी थी, लेकिन हर बार उसे बचा लिया गया। इस बार उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
News Updated…

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KvranEI4fuf9kS4c7GKdLd

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

पेड़ पर लटके मिली नाबालिग प्रेमी जोड़े की लाश: दो दिनों से थे लापता, परिजनों ने जताई इस बात की आशंका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film