शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में लाखों घरों में गृहे गृहे गायत्री यज्ञ का हुआ आयोजन, परिवार सहित दी आहुति

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गायत्री परिवार युग तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशानुसार हर वर्ष बुद्ध पूर्णिमा के दिन गृहे गृहे गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जाता है । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस यज्ञ का आयोजन किया गया। यह गृहे गृहे यज्ञ 23 मई 2024 दिन गुरुवार को सुबह 9 से 12 बजे तक लाखों घरों में किया गया। यह यज्ञ घर के बच्चों में संस्कार डालने और परिवारिक सुख समृद्धि की कामना के लिए किया जाता है । विश्व की प्रथम एवं श्रेष्ठतम संस्कृति के माता- पिता गायत्री और यज्ञ हैं।

गुरुवार को गृहे गृहे यज्ञ का आयोजन नवापारा राजिम सहित क्षेत्र के कई घरों में संपन्न हुआ । युवा प्रकोष्ठ जिला गरियाबंद के संरक्षक संतोष कुमार साहू ने कहा कि जिस घर में यज्ञ होता है वहां भगवान का बसेरा होता है। हर व्यक्ति को अपने जीवन में यज्ञ को अपनाना चाहिए। यज्ञ होगा तो वर्षा होगी, वर्षा होगी तो सब जीव जंतु दिखाई देंगे, पेड़ पौधे होंगे । प्रकृति और वातावरण शुद्ध होता है।यज्ञ में जब हम औषधि डालते है तो उससे आक्सीजन निकलता है। कोरोनो काल में आक्सीजन की कमी के कारण ही लोग मर रहे थे इसीलिए घर घर यज्ञ करने कहा गया था। यज्ञ सनातन धर्म का अंग है। इसीलिए यज्ञ करना चाहिए।

इकाई प्रमुख रामकुमार साहू ने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ राजिम में प्रतिदिन यज्ञ होता है साथ ही विभिन्न संस्कार निःशुल्क कराया जाता है। जिनको पुंसवन संस्कार, विद्यारंभ, जन्मदिवस, विवाह दिवस संस्कार कराना हो वे सुबह 7.30 बजे गायत्री मंदिर जरूर पहुंचे।

यज्ञ ही संसार चक्र की धुरी है

यज्ञ का शाब्दिक अर्थ त्याग, परोपकार, दान, देवपूजन एवं संगतिकरण होता है। लेन-देन का यज्ञीय चक्र सारे संसार में प्रकृति में चलता दिखाई देता है। इसी कारण वेदों ने यज्ञ को भुवन की नाभि माना गया है। युगऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं स्नेह सलिला वन्दनीया माता भगवती देवी शर्मा ने अपने विचार क्रान्ति अभियान में यज्ञ को लोकशिक्षण का आधार बनाया है।

वन्दनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी हेतु प्रारम्भ होने वाले 9 वर्षीय नवसृजन महापुरश्चरण के अंतर्गत गृहे गृहे गायत्री यज्ञ अभियान मुख्य आधार बनेगा।एक दिन एक साथ एक कालोनी अथवा ग्राम में 11, 24, 51, या 108 घरों में गायत्री यज्ञ का आयोजन इन दिनों छत्तीसगढ़ के अनेक जिलों में प्रारम्भ हुआ हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/IGMrNM4SYAd1XifDTalsHA

यह खबर भी जरूर पढ़े

नारी सशक्तिकरण कार्यशाला : नारी यदि चाहेगी तो घर, परिवार व राष्ट्र की दिशा व दशा मोड़ दे

Related Articles

Back to top button