मशीन में साड़ी फंसने से युवती की मौत : नीलगिरी बल्ली से छिलका निकालने का काम कर रही थी, देखिए वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- नीलगिरी बल्ली से छिलका निकालने वाली मशीन के चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गया है। मशीन से नीलगिरी बल्ली से छिलका निकाला जा रहा था। इस दौरान मशीन में युवती की साड़ी फंस गई। उसे गंभीर चोंट आई है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना फरसगांव थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना अंतर्गत बोरगांव में नीलगिरी बल्ली से छिलका निकालने का काम किया जा रहा था। तभी अचानक ट्रैक्टर और नीलगिरी छिलका निकालने वाली मशीन के बीच में लगे साफ्ट में युवती की साड़ी फंस गई, जिसके चलते युवती को गले, दोनों पैर, और सीने में गंभीर चोट आई और युवती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवती संजुका नेताम (19 वर्ष) पिता स्व. चैत राम नेताम, निवासी बोरगांव थाना रायघर जिला नवरंगपुर (ओडिशा) की रहने वाली बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मशीन को जब्त कर लिया है। वहीं आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन