महिला की चालाकी, ज्वेलरी शॉप से सोने का चैन किया पार, CCTV में कैद हुई घटना, वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजधानी रायपुर में ज्वेलरी शॉप में चोरी का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस ने एक वृद्ध महिला को गिरफ्तार किया है। महिला ने 12 ग्राम के सोने की चेन को बहुत ही चालाकी के साथ चोरी कर ली। घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार पुरानी बस्ती थाने में संतोष कुमार जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराया है। संतोष ने पुलिस को बताया कि उसका अश्वनी नगर में अरिहंत ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी दुकान है। 18 अगस्त को दुकान से सोने की चेन गायब मिली। वारदात के 2 दिनों बाद संतोष ने दुकान के सामानों और रुपयों का हिसाब-किताब किया। जिसमें गड़बड़ नजर आया। जिसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज देखा। इस फुटेज में 18 अगस्त को महिला चोरी करते हुए नजर आई।

कपड़ों में छुपा लिया चैन

वीडियो में दिख रहा है कि, लाल साड़ी पहनी महिला पहले दुकान के काउंटर में इधर-उधर घूमती है। इसके बाद ग्राहकों के बीच से पहुंचकर खुद भी सोने की चेन देखने लगती है। कुछ देर तक चेन देखने के बाद वह एक सोने की चेन उठाकर दूसरे हाथ में छिपा लेती है। दुकानदार दूसरे ग्राहकों में व्यस्त रहता है जिसके कारण उसका ध्यान महिला पर नहीं पड़ता। इसी बीच महिला चालाकी से सोने की चेन को कपड़े में छिपा लेती है और बिना कुछ लिए दुकान से निकल जाती है।

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरु की। सीसीटीवी फुटेज से महिला की पहचान उषा किरण गुप्ता (65 वर्ष) के रुप में हुई। वह चूड़ी लाइन गोल बाजार की रहने वाली है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से चोरी किए सोने की चैन वजन लगभग 12 ग्राम कीमत लगभग एक लाख रुपए को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

वीडियो

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरुर पढ़े

शिव महापुराण कथा में चोर गिरोह का धावा, महिलाओं के गले से लुटे चैन, 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button